

भूतपूर्व सैनिकों के लिए 25 अप्रैल को ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक बीकानेर में भर्ती रैली का आयोजन
बीकानेर। आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन जयपुर द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी और टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी (जामनगर) के साथ ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक बीकानेर में भूतपूर्व सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 25 अप्रैल 2025 को किया जायेगा। एडब्ल्यूपीओ के निदेशक कर्नल राजेश भूकर ने बताया कि गुजरात में भारतीय रेलवे में गेटमैन के लिए 150 रिक्तियां हैं जिसमे 26 दिनों के काम के लिए सकल वेतन 35000/ प्रति माह है जिसमे आयु सीमा 54 वर्ष है और 25 रिक्तियां जामनगर में भी सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए 28 दिनों के काम के लिए सकल वेतन 40,000/-प्रति माह है। साथ ही रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध है। डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर तथा क्लर्क कि नियुक्ति के लिए भी ईएसएम आश्रित उपयुक्त दस्तावेजों के साथ रैली में आ सकते हैं।
