

7 दिवसीय इनर इंजीनियरिंग प्रोग्राम बुधवार को
बीकानेर। ईशा फाउंडेशन की ओर से प्रताप सभागार डूंगर कॉलेज में सात दिवसीय इनर इंजीनियरिंग प्रोग्राम बुधवार से शुरू होने जा रहा है। फाउंडेशन के कोयंबटूर से आए प्रशिक्षित योगी प्रशिक्षण देंगे। इनर इंजीनियरिंग शरीर मन भावनाओं व ऊर्जा में संतुलन लाने का एक कारगर तरीका है जिसके उपयोग से हम एक इंसान के रूप में पूर्ण क्षमता तक खेल सकते हैं।
