

चाइनीज मांझे का उपयोग न करने की शपथ दिलाई
बीकानेर । करुणा इंटरनेशनल बीकानेर द्वारा चाईनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज बीकानेर शहर की विभिन्न शालाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। हीरालाल सौभागमल रामपुरिया विद्या निकेतन सी.सै. प्रभाग के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसको संबोधित करते हुए करुणा इंटरनेशनल बीकानेर के अध्यक्ष मेघराज बोथरा ने उपस्थित सभी बच्चों को चाईनीज मांझे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। अपने उद्बोधन में उन्होने चाईनीज मांझे से पूरे भारत में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए बच्चों को समझाया कि यह चाईनीज मांझा पशु पक्षियो के लिए जितना हानिकारक है उतना ही इंसानों के लिए हानिकारक है। उन्होने बच्चों से एक नारा लगवाया कि ‘‘चाईनीज मांझे से पतंग उडाओगे तो त्यौहार जेल में मनाओगे’’ साथ ही उन्होने कहा कि ऐसे नारे लिखकर भी आप पतंगे उडाकर जन-जन तक चाईनीज मांझे के खिलाफ संदेश दे सकते है। करुणा इंटरनेशनल बीकानेर के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध, अनुराधा जैन, हेमंत ओझा एंव प्रकाश मेघवाल ने भी अपने विचार रखें। गिरिराज खैरीवाल ने बच्चों को चाईनीज मांझे से होने वाले नुकसान को बताते हुए चाईनीज मांझा का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
