Bikaner Bikaner District Rajasthan

संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं का निस्तारण समय 46 दिन से कम होकर हुआ 15 दिन

अधिकारीगण आधे समय फिल्ड में और आधे समय कार्यालय में रहे
बीकानेर। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि यह समय अधिकारियों के लिए बहुत संवेदनशील होकर कार्य करने का है। अधिकारीगण आधा समय फिल्ड में और आधा समय कार्यालय में रहें। मैसेज ये जाना चाहिए कि 45-48 डिग्री तापमान में भी राजस्थान के अधिकारी फिल्ड में लोगों के बीच में हैं और उनकी समस्याओं को फिल्ड में रहकर महसूस कर रहे हैं और उनका निस्तारण भी करवा रहे हैं।
मुख्य सचिव सुधांश पंत गुरूवार को राज्य भर में चल रही जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जयपुर सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब लोग बिजली, पानी और चिकित्सा को लेकर परेशानी में हो तो प्रशासन आराम से नहीं रहना चाहिए।
उन्होने बताया कि राजस्थान में संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं का डिस्पोजल टाइम पहले 46 दिन था जो कम होकर 15 दिन हो गया है। साथ ही रिलीफ सैटिस्फैक्शन भी 8 फीसदी बढ़ा है। ये आंकड़े अच्छो हो सकते हैं लेकिन हमें हकीकत में भी आमजन की परिवेदनाओं का हमेशा प्रभावी डिस्पोजल करना है। रिलीफ सैटिस्फैक्शन और रिजक्शन सैटिस्फैक्शन को बढ़ाना है। किसी की परिवेदना रिजेक्ट हुई है तो उसे संतुष्ट करना है कि क्यों रिजक्ट की गई। उन्होने कहा कि 21 अप्रैल सिविल सर्विस डे पर संपर्क पोर्टल के एडवांस वर्जन को लॉच करने की संभावना है। इस दिन संपर्क पोर्टल पर विभिन्न कैटेगरी में अच्छा परफोर्मेंस करने वालों को  सम्मानित भी किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला परिषद श्री सोहन लाल, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत, एडीएम सिटी श्री रमेश देव समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी एसडीएम और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *