Bikaner Bikaner District Rajasthan

घरेलू गैस सिलेंडर्स के व्यवसायिक कार्यों में दुरूपयोग करने वालों की धरपकड़ जारी 

घरेलू गैस सिलेंडर्स के व्यवसायिक कार्यों में दुरूपयोग करने वालों की धरपकड़ जारी
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरूपयोग के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी श्रृंखला में जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चैधरी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रवर्तन निरीक्षकों जय सिंह और राहुल गुलानी ने तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई। जयपुर रोड़ पर श्रीश्याम होटल एंड रेस्टोरेंट पर घरेलू गैस सिलेंडर्स का व्यावसायिक कार्य में दुरूपयोग पाया गया। सुमेर सिंह पुत्र भूरसिंह से 4 सिलेंडर्स जब्त किए गए। जयपुर रोड पर ही करणी कृपा होटल पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में दुरूपयोग करते पाए जाने पर आरोपी शिवपाल सिंह पुत्र जेठू सिंह से 4 सिलेंडर जब्त किए गए। रायसर ग्राम में श्रीश्याम सफारी पाॅइंट के पास सुर्जन सिंह पुत्र जगमाल सिंह को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में दुरूपयोग करते पाया गया। जहां 6 सिलेंडर्स जब्त किए गए।
तीनों कार्यवाहियों में कुल 14 सिलेंडर्स जब्त किए गए और जब्त सिलेंडर्स जश्मान एचपी गैस ऐजेंसी को सुपुर्द कर सुरक्षित रखवाए गए हैं। प्रकरणों में घरेलू गैस सिलेंडर्स का दुरूपयोग एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम 2000 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन है इसलिए इन प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरूपयोग के विरूद्ध कार्यवाहियां भविष्य में भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *