

डॉ. तंवर गोल्ड मेडल से सम्मानित
बीकानेर। राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षान्त समारोह के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं पशुपालन, गौपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत तथा कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित द्वारा डॉ. अनिता तंवर, पुत्री श्री अशोक कुमार तंवर को विद्या वाचस्पति की उपाधि के शोध कार्य हेतु गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. अनीता को पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया, जिसका विषय “अतापीय प्रक्रिया का उपयोग करके ऊंटनी के दूध उत्पादों की गुणवत्ता और कार्यात्मक गुणों में सुधार“ था।
