Rajasthan

सप्‍त शक्ति कमान ने स्थापित किया गुणवत्ता नियंत्रण एवं निर्माण प्रशिक्षण केंद्र

सप्‍त शक्ति कमान ने स्थापित किया गुणवत्ता नियंत्रण एवं निर्माण प्रशिक्षण केंद्र
जयपुर। हाल ही में सप्त शक्ति कमान में एक अनूठी पहल के तहत चेतक जोनल क्वालिटी कण्ट्रोल एंड वर्क्स ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना भटिंडा मिलिट्री स्टेशन में की गई। इस केंद्र का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा किया गया।
यह अत्याधुनिक सुविधा, उपयोगकर्ताओं, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप्स , ठेकेदारों एवं कार्यकारी अधिकारियों को गुणवत्ता नियंत्रण, नवीनतम निर्माण तकनीकों तथा निर्माण व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री की जांच के संबंध में शिक्षित करेगी । इसमें एक ज़ोनल टेस्ट लैबोरेटरी क्वालिटी कण्ट्रोल सेंटर शामिल है, जिससे यह सेंटर चीफ इंजीनियर, भटिंडा ज़ोन के लिए न केवल चल रहे सिविल कार्यों की गुणवत्ता जांच का सेंटर बना है, बल्कि सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के निर्धारित मानकों को भी सुनिश्चित करेगा।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव के प्रयासों को सर्वोत्तम मानकों के अनुसार बनाए रखना आवश्यक है ताकि उनका दीर्घकालिक उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। परीक्षण, सैम्पलिंग एवं निर्माण प्रक्रियाओं की समझ को बढ़ाने के लिए यह केंद्र तीन भागों में विभाजित है जिसमे सिविल इंजीनियरिंग टेस्ट लैब, सैंपल रूम तथा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप्स सम्मलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *