Bikaner Bikaner District Rajasthan

गदा पूजन, हवन, चालीसा पाठ के साथ लगेगी चित्रावली प्रदर्शनी

गदा पूजन, हवन, चालीसा पाठ के साथ लगेगी चित्रावली प्रदर्शनी
बीकानेर। श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पूज्य स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा और सूक्ष्म उपस्थिति में शक्ति जागरण अनुष्ठान के अन्तर्गत श्रीहनुमान जयन्ती पर 12 अप्रैल को स्वामीजी की साधना और तपोस्थली ‘संवित् मंच’ श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में ‘गदा पूजन एवं श्रीहनुमत हवन’ अनुष्ठान किया जायेगा। ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी विवेक मित्तल ने बताया कि दोपहर 4 बजे से आरम्भ होने वाले अनुष्ठान में शौर्य का संचार करने के लिए सामूहिक गदा पूजन, पर्यावरण शुद्धि एव सकारात्मक ऊर्जा के लिए श्री हनुमत हवन, बल, बुद्धि और विद्या में वृद्धि के लिए श्रीहनुमान चालीस पाठ, स्वास्थ्य के लिए प्राणायाम के साथ श्वास पाठ, प्रभु से निकटता के लिए नामजप किया जायेगा, समापन महाआरती से होगा। इस अवसर पर श्रीरामलीला चित्रावली एवं श्री हनुमत चरित्र चित्रावली की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। श्रीहनुमान जयन्ती पर होने वाले इस अनुष्ठान में हर उम्र के बालक-बालिकाएँ, युवा, महिला-पुरूष अधिकाधिक संख्या में सहभागिता से ही होगी पूर्णाहुति, अवश्य पधारें। व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय से 10 मिनट पूर्व पधार कर अपना स्थान ग्रहण करें। शक्ति जागरण अनुष्ठान यज्ञ में अपनी आहूति प्रदान कर सनातन धर्म को बल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *