

जया किशोरी 11 मई को बीकानेर में
बीकानेर। मरुधरा की धूल भरी हवाओं में एक बार फिर प्रेरणा, भक्ति और जीवन के सार से भरपूर विचारों की साक्षात गंगा बहने वाली है बीकानेर में, जब प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी अपने ओजस्वी शब्दों से बताएंगी की “सपनों को हकीकत में कैसे बदला जाए।“ यह विशेष कार्यक्रम बीकानेरवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जहां जीवन की उलझनों को सुलझाने, लक्ष्य की ओर अग्रसर होने और आत्मविश्वास को जगाने के सूत्र मिलेंगे। कार्यक्रम महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 11 मई को आयोजित होगा।
क्लब सचिव सुनील चमड़िया एवं नीलम सिंघी ने जानकारी दी कि इस बार आयोजन को और अधिक संगठित और भव्य बनाने के लिए विपिन लड्ढा, जगदीप सिंह ओबेरॉय, डॉ. पुनीत खत्री, श्रीमती चांदनी करनानी, पारुल अग्रवाल, नेहा ओझा, डॉ. निकिता गुप्ता, शिवाली कोठारी, रिया अग्रवाल, विनोद माली, ऋषि धामू, मनोज सोलंकी, राजेश खत्री, शिशिर शर्मा, सचिन शर्मा, गोविंद भादू, दीपेन माथुर, विनय बिस्सा, रमेश अग्रवाल, जगदीश थरेजा, नितेश रंगा, अनिल चमड़िया, विनय हर्ष, विनोद माली,जैसे अनुभवी सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
