Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व पार्किन्सन दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

विश्व पार्किन्सन दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व पार्किन्सन दिवस के उपलक्ष पर मरीजों एवं उनके परीजनों के लिए जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्घाटन एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने किया। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल लाहौटी रहे, उन्होनें मरीजों को पार्किन्सन के साथ उच्च स्तर का जीवन जीने की कला सिखाई। इस दौरान डॉ. महेन्द्र सिसोदीया ने पार्किन्सन के लक्षणों को विस्तार से समझाया। न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. इन्द्रपुरी ने पार्किन्सन के उपचार व उपचार के दौरान उत्पन होने वाले नए लक्षणों को सरल भाषा में बताया। डॉ. अभिषेक कोचर ने पार्किन्सन रोग में होने वाली डीबीएस सर्जरी,उससे होने वाले फायदे नुकसान को समझाया । डॉ. आशीष जोशी ने पार्किन्सन रोग के कारण होने वाले क़ब्ज़ के उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की। संगोष्ठी के दौरान मरीजों एवं उनके रिश्तेदारों के प्रश्नां के जवाब दिए गये। एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने न्यूरोलॉजी विभाग की सराहना की। इस मौके पर रेजिडेंट डॉक्टर भावना, नर्सिंग ऑफिसर मनोज पांडे, गोपी किशन, श्याम, सुनील एवं तनवीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *