Bikaner Bikaner District Rajasthan

नगर स्थापना दिवस पर 7 दिवसीय उछब थरपणा का आगाज 14 अप्रैल से

नगर स्थापना दिवस पर 7 दिवसीय उछब थरपणा का आगाज 14 अप्रैल से
बीकानेर। देश में विख्यात बीकानेर नगर के स्थापना दिवस समारोह गत 15 वर्षो की भांति ही इस वर्ष के 537वें स्थापना दिवस पर 7 दिवसीय उछब थरपणा समारोह राजस्थानी साफा, पगड़ी एवं कला संस्थान एवं थार विरासत के साझा आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक राजेश रंगा ने बताया कि उछब थरपणा समारोह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल, तक नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में आयोजित किया जाएगा। समारोह युवा प्रतिभाओं को समर्पित रहेगा। समारोह के लिए वर्तमान में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें गोपीकिशन छंगाणी, गौरीशंकर व्यास, मोहित पुरोहित मरूधरा बोहरा, धर्मेन्द्र छंगाणी, मनमोहन पालीवाल, नंदकिशोर रंगा, तोलाराम सारण, घनश्याम ओझा, भवानी सिंह, कार्तिक मोदी, अख्तर अली आदि हांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *