Bikaner Bikaner District Rajasthan

ड्राई पोर्ट खोलेगा व्यापार उद्योग एवं रोजगार की असिमित संभावनाएं 

ड्राई पोर्ट खोलेगा व्यापार उद्योग एवं रोजगार की असिमित संभावनाएं
नोखा रोड़ स्थित हंशा गेस्ट हाऊस में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल की कार्यकारिणी के विस्तार का कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बीकानेर उद्योग एवं व्यापार जगत के गणमान्यों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष बीकाजी ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक दीपक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीकानेर व्यापार एवं उद्योग मण्डल के सार्थक  प्रयासों में बाद बनने जा रहे ड्राईपोर्ट से बीकानेर व्यापारिक एवं औद्योगिक अवसरों असिमित संभावनाएं खुलेगा। साथ ही अग्रवाल ने कहा की बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल सभी व्यापारियों को एक ऑनलाईन प्लेटफॉर्म देगा जिसमें सभी एक होकर व्यापार उद्योग का विकास, समस्याए, समाधान के साथ-साथ आम जन के लिए रोजगार के अवसर दिए जाएगें।  इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्यों सुभाष मित्तल एवं नरपत सेठिया का सम्मान किया गया। इस गरिमा मयी कार्यक्रम में जयचंद लाल जी डागा, चंपकमल जी सुराणा, बसन्त नौलखा, विनोद बाफना, कमल कल्ला, शिव अरोडा, राम अरोड़ा, अनुराग कोठारी, हंसराज डागा, बाबू लाल मोहता, मोहन सुराणा, शान्ति लाल कोचर, अशोक धारणियां, पंकज अग्रवाल, अनिल सोनी, अरूण झंवर, दिनेश जैन, जय किसन अग्रवाल, दिनेश राठी, किशन लोहिया, पवन पेडिवाल, सुरेश पेडिवाल, शिव सिंह शेखावत, सीए विनोद पारख, एडवोकेट आनन्द बजाज, विक्की चड्डा सहित व्यापार जगत के गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *