Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

बीकानेर भाजपा कार्यालय पर पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी आज प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने घर पर आस पड़ोस में पार्टी का झंडा फहराया है। प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने कहा पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई लेकिन 1951 में जब हमारा दल जन संघ स्थापित हुआ तो उस समय हमारा दल तेजी से आगे बढ़ रहा था। हमारे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसके बाद फिर हम एक बार खड़े हुए और जो हमारे दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उनकी भी रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी जाती है उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा मीसा लगा दी जाती है इसके बाद भी हमारे संगठन के कार्यकर्ता घबराते नहीं है और लगातार डट कर खड़े रहते हैं और उसका एकमात्र कारण यही है कि हमारी पार्टी और संगठन एक कार्यकर्ता आधारित दल है। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा हमारे नेताओं ने एमरजेंसी का दंश ने झेला है बीकानेर से सोमदत्त श्रीमाली, ओम आचार्य, द्वारका तिवाड़ी, रिखबदास बोडा, ओम झालानी, नंदलाल व्यास ने पार्टी को समय दिया पार्टी के लिए बलिदान दिया अपना जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया आज हम उनके लगाए वृक्ष की छांव ले रहे है। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा हर वर्ग को साथ लेकर चलना हमारे संगठन की खूबसूरती है आज महिलाओं को विधायक, महापौर, जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी महिलाओं को नेतृत्व भी दे रही है और सम्मान भी दे रही है जिसका नतीजा है बीकानेर में आज 7 में से 6 विधायक हमारे है। कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री मोहन सुराणा ने किया कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, अनु सुथार, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, ओम सोनगरा, श्याम सिंह हांडला, प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, दिनेश सांखला, विशाल गोलछा, विशाल गहलोत, कमल गहलोत, चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, ओम प्रकाश मीणा, सोहन चांवरिया, मुकेश ओझा, अजय खत्री, सुशील शर्मा, निशांत गौड, गजेंद्र भाटी, विनायक पारीक, आरती आचार्य, किशन चौधरी, कमल आचार्य, जेपी व्यास, सुमन शेखावत, राजकुमार किराडू, इंद्रचंद मालू, इंदु वर्मा, राम कुमार व्यास, अशोक चांवरिया, विनोद करोल, भगवती स्वामी, राजकुमारी बेद, अरुण सोलंकी, कमल सैन, अनिल हर्ष, राहुल पारीक, संगीता शेखावत, निर्मला खत्री, अंकित तंवर, पुखराज स्वामी, जितेंद्र गहलोत, मूलचंद सोलंकी, मनीष बाफना, विनायक पारीक, नंदू गहलोत, राधा खत्री, सुमन जोशी, सुषमा बिस्सा, सुधा आचार्य, सुनीता हटीला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *