

डॉ. गुप्ता को मिला वीमेन आइकन अवार्ड
बीकानेर। दिल्ली की वीमेन वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं अवार्ड ऑफ़ इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन द्वारा डॉ.अर्पिता गुप्ता को महिला आइकन अवार्ड 2025 उपाधि से नवाज़ा गया। यह विशेष ऑनलाइन पुरस्कार कार्यक्रम महिला दिवस मनाने और अपने क्षेत्र में बदलाव लाने वाली उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करने के दिया गया। मीनू जिंदल ने कहा डॉ. अर्पिता गुप्ता की समाज सेवा और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य को देख सम्मानित किया गया है।
