Bikaner District Rajasthan

शनि अमावस्या पर लंगर

शनि अमावस्या पर लंगर
श्रीगंगानगर। शनि अमावस्या पर इलाके की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा लंगर सेवा का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष सदावर्ती ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर माह की अमावस पर जनसहयोग से विशाल लंगर का आयोजन सरकारी अस्पताल के नजदीक प्रभु प्रेम भवन में किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लोगों द्वारा भारी संख्या में खीर, मिक्स वैज, दाल और तंदूरी रोटियों प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही सदावर्ती ने बताया कि शनि अमावस्या के दिन शनि पूजा, शनि शांति और शनि दान का सबसे बड़ा मुहूर्त होता है, जिसके परिणामस्वरूप भक्तों को वर्षभर के लिए भगवान शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *