

गणगौर महोत्सव आयोजित
श्रीगंगानगर। सनातन धर्म महावीर दल, श्रीगंगानगर के प्रागंण में बड़ी धूम धाम से मनाया गया जिसमें बहुत संख्या में महिलाओ व बालिकाओं ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता एवं प्रशनोतरी कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मंजू गर्ग द्वारा शानदार कार्यक्रम करवाया गया। जिनमे दिप्ती द्वारा गणेश वन्दना पर नृत्य, हिमांशी, संगीता अग्रवाल, नायरा, सिब्बा राजपूत, शीनू कुच्छल, सुमन गोयल, यशस्वी अरोड़ा, रीटा गर्ग, नाजुक कटारिया, नताशा राजपूत, इश्कि राजपूत, इशा, गरिमा सिंघल, दिव्या ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सौलह श्रृंगार में सुमन मोदी, शीनू , संगीता अग्रवाल, पूजा, सपना, अंजली, मीनू, रेणु आदि ने भाग लिया।
