Bikaner Bikaner District

मां गवरजा के गीत गाकर की पूजा अर्चना

मां गवरजा के गीत गाकर की पूजा अर्चना
बीकानेर। गणगौर महोत्सव की धूम पूरे बीकानेर में परवान पर चल रही है। जिसके चलते हर जगह मां गवरजा के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में मुरलीधर व्यास नगर के जीबीएसएन प्रांगण में गवरजा माता के गीतों का आयोजन किया गया। जिसमें परिवार की महिलाओं और बेटियों के साथ मोहल्ले की महिलाओं ने भी गवरजा माता के गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रेखा बिस्सा, शारदा रंगा, शांति रंगा, अंजू रंगा, डॉ मेघना व्यास, रिकूं व्यास, संतोष बिस्सा, तान्या रंगा, नीलू किराड़ू, अर्चना रंगा, अंजना व्यास, आलिया व्यास, पूजा व्यास, मनाली आचार्य, ज्योति व्यास, ईशानवी व्यास, ज्ञानवी किराड़ू, सहित संतोष रंगा, राकेश बिस्सा, कार्तिक रंगा, याग्निक रंगा, सिद्धार्थ बिस्सा ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *