

आरटीई को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी
बीकानेर। राज्य सरकार आरटीई के तहत राज्य के निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेशित विद्यार्थियों की पुस्तकों के 202 रूपए संबंधित विद्यार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करने से संबंध में जैसे ही सरकार ने आदेश जारी किये निजी स्कूल संचालकों ने नाराजगी व्यक्त करने लगे हैं तथा पूर्व व्यवस्था को ही लागू करने की मांग करने लगे। इस संबंध में छात्र-अभिभावक संघर्ष समिति, बीकानेर के विक्रम सिंह ने सरकार की इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का यह अच्छा कदम है यदि सरकार पूर्व व्यवस्था लागू करती है तो जन आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बिना आरटीई वाले विद्यार्थियों पर भी किताबों का बोझ ना पड़े इस लिए शिक्षा विभाग ने नियम निकाले है। सरकार के इस आदेश के खिलाफ निजी स्कूल संचालकों ने अपना आक्रोश प्रकट कर रहे है जो जनहित के लिए अनुचित है।
