Bikaner Bikaner District Rajasthan

हिमानी शिवपुरी को अणुव्रत पत्रिका भेंट

हिमानी शिवपुरी को अणुव्रत पत्रिका भेंट
बीकानेर। भारतीय टीवी, थिएटर और फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को अणुव्रत पत्रिका भेंट करते हुए अणुविभा के पर्यावरण जागरूकता अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने उनके साथ अणुव्रत आंदोलन, आचार्य श्री तुलसी और आचार्य श्री महाश्रमण के कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. जैन ने अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की गतिविधियों और इसके उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आचार्य श्री तुलसी द्वारा स्थापित अणुव्रत आंदोलन एक सामाजिक और नैतिक सुधार आंदोलन है, जो छोटे-छोटे सकारात्मक कदमों के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है। डॉ. जैन ने इस आंदोलन के महत्व को रेखांकित करते हुए हिमानी शिवपुरी को इसके बारे में अधिक जानने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, डॉ. जैन ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत अणुविभा के प्रकल्प की जानकारी भी दी। इस अवसर पर हिमानी शिवपुरी ने इस प्रयास की सराहना की और अपने प्रशंसकों से भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी हर फेस्टिवल को इको फ्रेंडली मनाने की वीडियो के माध्यम से अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *