

होली स्नेह मिलन समारोह ज्ञानरंज आयोजित
बीकानेर। अधिकांश गैर सरकारी स्कूल्स सेवा जैसे सुन्दर काम के साथ साथ सरकार का बहुत बड़ा सहयोग कर रहे हैं। यह बात बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) द्वारा आयोजित कार्यशाला एवं होली स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानरंज“ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूल्स द्वारा बहुत कम शुल्क में उम्दा शिक्षण करवाया जा रहा है। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के उपायुक्त यशपाल आहूजा ने यू डी टैक्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पैपा की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी।
एडीईओ बोड़ा, जिला संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
इस अवसर पर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा का सेवाभिनंदन किया गया। अभिनंदन स्वरूप बोड़ा को शाल, साफा एवं सेवाभिनंदन – चिन्ह भेंट किए गए। अभिनंदन-पत्र का वाचन सोमेश स्वामी ने किया।
