

गौर पूर्णिमा महोत्सव मनाया
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर शाखा के तत्वावधान में गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। ह कार्यक्रम में 300 से ज़्यादा भक्तों ने श्री चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव मनाया। शाखा के केंद्र अधिकारी संकर्षण प्रिय दास जी ने बताया कि महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तों ने नृत्य किया भजन गाये। कार्यक्रम में दो नाटक प्रस्तुतियां भी शामिल थी। नाटक में श्री चैतन्य महाप्रभु के बाल्य लीला परदर्शित की गई। तथा दूसरे नाटक में महाप्रभु की अहैतुकी करुणा प्रदर्शित की गई। एच.जी. प्रेम प्रदीप दास ने बताया कि कार्यक्रम में फूलों की होली भी खेली गई।
