

श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल ने मनाया फाग उत्सव
बीकानेर। श्री कृष्णा माहेश्वरी मंडल ने होली महोत्सव कार्यक्रम मनाया। मंडल के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी ने बताया कि मंडल ने बताया कि कार्यक्रम दो दिवस का रखा गया जो की स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में संपन्न हुआ। उत्सव में गायक कलाकार नारायण बिहाणी एवं भक्तमाल पेड़िवाल भंवर राठी द्वारा होली के भजन गाये गये। श्रीकृष्ण महेश्वर मंडल द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाले मंडल कार्यकारिणी सदस्य सुशील करनानी, पवन कुमार राठी, किशन चांडक, रामकिशन डागा जगदीश कोठारी भंवर राठी नवरत्न द्वारकानी का आभार प्रकट किया गया।
