Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्व.भीमसेन व स्व.भोमराज की पुण्यतिथि पर देहात कांग्रेस ने किया नमन

स्व.भीमसेन व स्व.भोमराज की पुण्यतिथि पर देहात कांग्रेस ने किया नमन
बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के रानीबाजार स्थित कार्यालय में प्रातः 11:00बजे जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी और किसान नेता स्व श्री भोमराज आर्य की पुण्यतिथि के अवसर पर स्मरण व श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने दोनों नेताओं का स्मरण करते हुए उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि स्मरण सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सियाग ने कहा कि बीकानेर जिले के प्रथम जिला प्रमुख, छः बार विधायक और उद्योग राज्य मंत्री रहे भीमसेन चौधरी ने किसान वर्ग को शिक्षित व जागरूक करने का बीड़ा उठाया ,तो वहीं दो बार पूर्व प्रधान व जिलाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोमराज आर्य किसान हितों के प्रबल समर्थक रहे तथा उन्होंने पंचायती राज और सहकारिता के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया।
इस दौरान जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,मदन गोपाल मेघवाल,आबाराम इणखिया,ओमप्रकाश मेघवाल, अर्जुनराम कुकणा,राजू आर्य,पूनमचन्द भाम्भू, प्रेमप्रकाश सारण, श्रवणकुमार मदेरणा,राजपाल कुलहरि, डॉ प्रीति मेघवाल,अकरम सम्मा,रामसिंह मेघवाल,चम्पालाल बारूपाल,जगदीश सारण किशनाराम राइका, नन्दलाल राइका,रिपुदमन सिंह,पन्नालाल मेघवाल,भीखाराम नायक,जगदीश कुमार कड़वा,याकूब अली,रमेशकुमार नायक,बिशनाराम गोदारा,हंसराज बिश्नोई,नरेशकुमार नायक,अभिषेक घिंटाला, चौरूराम,रमेश, पाबूराम,महबूब अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *