Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसकेआरएयू के नवाचारों, उत्पादों, उन्नत किस्मों की खाद, बीज की उपलब्धता करवाता प्लेटफार्म

एसकेआरएयू के नवाचारों, उत्पादों, उन्नत किस्मों की खाद, बीज की उपलब्धता करवाता प्लेटफार्म
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों,  विश्वविद्यालय के नवाचारों, उन्नत बीज तथा खाद की किसानों तक सीधी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्विद्यालय द्वारा आपणो कृषि बाजार का संचालन किया जा रहा है। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने हाल ही में इस कृषि बाजार का लोकार्पण किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि  विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप संचालित हो रहे आपणो कृषि बाजार में विश्वविद्यालय की मरु शक्ति इकाई द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रोडेक्ट , खाद, बीज, नर्सरी द्वारा तैयार मौसमी सब्जियों की पौध, गोद लिए गए गांव पेमासर की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद सहित विभिन्न उन्नत किस्मों के बीज तथा वर्मीवाश , वर्मीकम्पोस्ट आदि उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल श्री बागडे ने इस विपणन प्लेटफार्म की सराहना की । राज्यपाल ने स्वयं यहां से खाखरे, बाजरे से बने बिस्किट खरीदे। उन्होंने कहा कि यह  प्लेटफार्म एक अनूठी पहल है जिसके माध्यम से किसान सीधे विश्विद्यालय से जुड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *