Bikaner Bikaner District Rajasthan

हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति में 8 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से करवाए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य

हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति में 8 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से करवाए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य
बीकानेर। प्रदेश की कृषि मंडियों में आधारभूत सुविधाएं सुदृ़ढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में विद्युत, मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 47 लाख रूपये से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। शर्मा के इस निर्णय से हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में कृषि जिन्स को बारिश के पानी से बचाने के लिए कवरिंग शेड का निर्माण, फ्लड लाइट्स, सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने आदि के कार्य किये जाएंगे। साथ ही, किसान विश्राम गृह एवं मजदूर विश्राम गृह के निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे। इन कार्यों से मंडी प्रागंण में आधारभूत संरचनाएं सुदृढ़ होने के साथ ही, किसानों एवं मजदूरों के लिए सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *