

विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यकारणी की बैठक 9 मार्च को चूरू में
बीकानेर। डेरू माता मंदिर प्रांगण में प्रदेश संगठन स्तर पर बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने कहा कि आगामी बैठक 9 मार्च को चूरू में आयोजित होगी तथा बैठक में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू और नागौर से सैकड़ों विप्रजन सम्मिलित होंगे। उन्होंने संगठन के विस्तार को लेकर प्रदेश संगठन और जिला संगठन को शुभकामनाएं देते हुवे संगठन द्वारा निर्धारित सभी क्रियाकलापों को मूर्त रूप देने का आहान किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा संगठन के विभिन्न स्तर द्वारा संगठन का विस्तार करते हुवे नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमे समाजसेवी सरजू नारायण पुरोहित को बीकानेर शहर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । ललिता हर्ष को बीकानेर महिला संगठन की संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी से सचिव नारायण पारीक, कैलाश सारस्वत, बीकानेर जिला संगठन से अध्यक्ष किशन जोशी, उपाध्यक्ष जुगल शर्मा, बीकानेर महिला संगठन अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य, प्रदेश युवा संगठन महामंत्री दिनेश ओझा,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल, बीकानेर युवा जिला अध्यक्ष पंकज पीपलवा संगठन महामंत्री नवनीत पारीक महामंत्री युवराज व्यास,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश उपाध्याय,उपाध्यक्ष आईटी सौरभ शर्मा,उपाध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास एवं फाउंडेशन से अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
