Bikaner Bikaner District Rajasthan

हस्तशिल्प मेले में आर्टिजनों द्वारा तैयार उत्पादों की लगी स्टॉल

हस्तशिल्प मेले में आर्टिजनों द्वारा तैयार उत्पादों की लगी स्टॉल
बीकानेर। जूनागढ़ के सामने निर्मित हस्तशिल्प स्टॉलों में चल रहे 10 दिवसीय हस्तशिल्प मेले में आर्टिजनों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की बिक्री जारी है। इस मेले में स्थानीय आर्टिजनों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी आर्टिजनों द्वारा अपने उत्पदों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाई गयी है। जिसमें टाई एण्ड डाई के विभिन्न उत्पाद जैसे साड़ी, कुर्ता, बंधेज, टेरोकोटा के उत्पाद, कशीदाकारी के उत्पाद, उस्ता कला उत्पाद, लेदर के पर्स एवं अन्य उत्पाद आदि की बिक्री भी दर्ज की गयी। मेले में आये रमेश तांबिया, जिला विकास प्रबंधक ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार एवं सूर्योदय आर्टिजन प्रोडूयसर कम्पनी लिमिटेड के माध्यम से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 20 स्टॉल हस्त निर्मित उत्पादों की लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि भारत हस्तशिल्प का सर्वोत्कृष्ट केन्द्र माना जाता है, भारत में दैनिक जीवन की सामान्य वस्तुएं भी कोमल कलात्मक रूप से गढ़ी जाती है। मेले के आयोजनों से भारतीय हस्तशिल्पकारों की रचनात्मक को नया रूप प्रदान करने लगे हैं। भारत का प्रत्येक क्षेत्र अपने विशिष्ठ हस्तशिल्प को गौरवान्वित करता है। इन मेलों से कच्चा माल से विपणन की प्रासेसिंग के बारे में जानकारी दी गई तथा नवीन डिजाईन का निर्माण एवं उसके उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की। श्रीमती राखी, निदेशक सूर्योदय आर्टीजन प्रोड्युसर कम्पनी लिमिटेड ने बताया गया कि राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आर्टिजनों के उत्थान हेतु निरन्तर कार्य किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *