

आचार्य को कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा अपनी विभिन्न कलानुशासनों की प्रतिभाओं का सम्मान करने की समृद्ध परंपरा के तहत नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में समर्पित शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं संस्कृतिकर्मी हनुमान प्रसाद आचार्य का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें उन्हें श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान-2025 अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि यह सम्मान समारोह वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्कृतिकर्मी शंकरलाल तिवाड़ी की अध्यक्षता में एवं भैरूरतन छंगाणी के सानिध्य में हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शंकरलाल तिवाडी ने बताया कि हनुमान प्रसाद आचार्य बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। क्योंकि वे शिक्षा, समाज, सेवा एवं संस्कृतिकर्मी के साथ-साथ समर्पित अध्यात्म क्षेत्र की भी प्रतिभा है।
आचार्य को सम्मान स्वरूप माला, शॉल, साफा, प्रतिक चिह्न एवं सम्मान पत्र अतिथियों द्वारा अर्पित किया गया। अपने सम्मान के प्रति उत्तर में हनुमान प्रसाद आचार्य ने कहा कि मेरे को अपने नगर की प्रतिष्ठित संस्थाओं से सम्मान मिलना महत्वपूर्ण है। जिसके लिए मैं संस्थाओं का आभारी हूं साथ ही यह सम्मान मुझे और अधिक सेवा करने की चुनौति देता है। समारोह में वीरेन्द्र व्यास, मखनलाल भाटी, भरत आचार्य, लक्ष्मण आचार्य, घनु तांत्रीक, आशीष रंगा, भवानी सिंह, तोलाराम, कार्तिक मोदी, अशोक शर्मा, सुनील व्यास, घनश्याम ओझा, नवनीत व्यास सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने आचार्य को माला पहनाकर अपनी सहभागिता निभाई। सभी का आभार वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने ज्ञापित किया।
