Bikaner Bikaner District Rajasthan

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
बीकानेर। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को आयोजित हुआ।
शिविर में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि व्यक्ति में कौशल का विकास करने के लिए सतत साक्षरता बेहतर विकल्प है।  उन्होंने कहा कि उल्लास नवभारत कार्यक्रम के तहत असाक्षरों का स्किल निखार कर उनका उन्नयन करना प्राथमिकता होनी चाहिए।जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी हेतराम सारण ने कहा कि जिले में चिन्हित असाक्षरों का पंजीकरण कर उन्हें परीक्षा के माध्यम से प्रमाणपत्र उपलब्ध करवाए गये हैं।  विभिन्न  कौशलों का विकास कर व्यक्तित्व निर्माण करना उल्लास नवभारत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि दक्ष प्रशिक्षक सघन प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रत्येक स्तर तक इसे पहुंचाए। परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण की उपादेयता बताई।दक्ष प्रशिक्षक किशोर कुमार एवं हेमेंद्र बाना ने पावर पॉइंट प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण में सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि,ब्लॉक समन्वयकों सहित दो दो मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।कार्यक्रम में प्रदीप राजपुरोहित,अशोक सोनी, करणी सिंह पड़िहार सहित अनेक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।इससे पूर्व अतिथियों ने सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *