Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रो. दाधीच ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

प्रो. दाधीच ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रति कुलपति प्रो. हेमन्त दाधीच ने बुधवार को राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की एवं विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा के क्षेत्र में शैक्षणिक, प्रसार एवं नवीन अनुसंधान के कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। प्रति कुलपति प्रो. हेमन्त दाधीच ने राज्यपाल श्रीमान हरिभाऊ किसनराव बागड़े को विश्वविद्यालय द्वारा पशुपालकों के हितार्थ चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, तकनीकी हस्तांतरण, नवीन अनुसंधान परियोजना एंव विश्वविद्यालय के अनुसंधान केन्द्रों पर विभिन्न नस्लों के देशी गौवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन तथा शैक्षणिक प्रगति, विŸाय सुद्रढ़ीकरण, सामाजिक सरोकार के कार्य एवं भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने विश्वविद्यालय की आशातीत प्रगति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए गौ संरक्षण एवं उन्नयन, पशु उत्पादकता एवं पशुपालक कौशल विकास के कार्यो के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव दिये। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल के विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *