

81वां आल राजस्थान तरही मुशायरा आयोजित
बीकानेर। कमेटी बज़्मे मसालमा, बीकानेर के तत्वावधान में मोहल्ला भिश्तियान स्थित मदीना मस्जिद में 81वें आल राजस्थान तरही मुशायरे का आयोजन श्रद्धा एवं अदबी माहौल में सम्पन्न हुआ। मुशायरे में बीकानेर, चूरू और झुंझुनू से आए शायरों ने हज़रत इमाम हुसैन और शहीदाने-कर्बला की शान में अपने भावपूर्ण कलाम प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मुशायरे का मिसरा-ए-तरह “ज़िंदा रही नबी की शरीअत हुसैन से” रखा गया, जिस पर शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी, सत्य, इंसानियत और न्याय के संदेश पर आधारित कलामों ने उपस्थित श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम का संयोजन जाकिर अदीब, हुसैन जहीन, डॉ. ज़िया-उल-हसन कादरी एवं इदरीस राज ने किया। मुशायरे में अब्दुल मन्नान मजहर, असद अली असद, उल्लाह बासित, अब्दुल जब्बार जज़्बी, अमर जुनूनी, मुहम्मद इसहाक गौरी ‘शफ़क’, बरकात वारसी, सालिक इरम, महबूब देशनोकवी, गुलफाम हुसैन ‘आही’ तथा मुहम्मद यासीन सहित अनेक शायरों ने अपने कलाम पेश किए।
