Bikaner Bikaner District Rajasthan

47 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

47 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
बीकानेर। स्वर्गीय श्रीमती फूली देवी बोथरा की स्मृति में शिव सेकेंडरी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कार को बढ़ावा देना है। समारोह में विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य वक्ता एवं समारोह अध्यक्ष हंसराज डागा ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में कुल 47 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुशील बोथरा, धर्मराज बोथरा, विजय बोथरा, साहिल बोथरा, सुशीला देवी बोथरा, जयश्री देवी बोथरा, ज्योति बोथरा एवं जयश्री जैन ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में सचिव विनोद रामावत, श्रीमती सरोज देवी वैष्णव, धर्मेंद्र एवं राजकुमार दैया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *