Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व तंबाकू निषेध दिवस : बच्चों ने बनाए पोस्टर और रैली निकाल कर आमजन को दिया संदेश

विश्व तंबाकू निषेध दिवस : बच्चों ने बनाए पोस्टर और रैली निकाल कर आमजन को दिया संदेश
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । स्थानीय संघ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की
अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा ने की । समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड , राजस्थान के स्टेट सहायक कमिश्नर राजेन्द्र जोशी थे, तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पुखराज साध रहे। कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर समन्वय एवं प्राचार्य पिंकी जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक स्टेट कमिश्नर स्काउट राजेन्द्र जोशी ने संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि, तंबाकू सामाजिक जीवन में बड़ी चुनौती है, समाज के हर अंग को आगे बढ़कर तंबाकू सेवन न करने के लिए संकल्पित होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ पुखराज साध ने कहा कि कैंसर का मुख्य कारक तंबाकू है , तंबाकू के सेवन से जानलेवा बीमारियां फैलती है और सभी बच्चों को अपने आस-पड़ोस में तंबाकू सेवन न करने के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हर विद्यार्थी को यह शपथ लेनी चाहिए कि वह अपने जीवन में तंबाकू से बने पदार्थ का उत्पादों का सेवन नहीं करेगा एवं अपने परिवार के सदस्यों को भी सचेत करने में सहायता करेगा । इस अवसर पर शिविर के संभागियों द्वारा तंबाकू निषेध विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं बने हुए पोस्टर की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुगनाराम चौधरी, सहायक लीडर ट्रेनर घनश्याम स्वामी, स्थानीय संघ सचिव भुवनेश्वर साथ प्राचार्य, योग गुरु दीपक शर्मा,आरती खंडेलवाल, हिमानी शर्मा, अंजुमन आरा, श्री वल्लभ पुरोहित, सुलोचना सुथार, राजश्री गोदारा, नवनीत मारू आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता कर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *