

सिद्धि अभियान की कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला बीकानेर भाजपा शहर ओर देहात की संयुक्त कार्यशाला भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में रखी गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत उपस्थित रही कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से मोदी सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने कहा संकल्प से सिद्धि नाम का मतलब मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है और जिन विकास कार्यों का हमारी सरकार ने शिलान्यास किया उनका उद्घाटन भी किया है सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है आपातकाल लगाकर देश पर कलंक लगाने का काम कांग्रेस ने किया है।
देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा बीजेपी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार की योजनाओं, जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम-किसान सम्मान निधि, और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कार्यों को जनता के सामने बताएंगे इसके अलावा यह यात्रा सरकार की नीतियों और सुशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने का प्रयास करेगी। मंच संचालन जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने किया। उपमहापौर राजेंद्र पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम संयोजक महावीर रांका ने मंचासिन अतिथियों को सिंदूर का पौधा भेंट किया। कार्यशाला में महामंत्री श्याम चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, दीपक पारीक, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, इंद्रा व्यास, जगदीश सोलंकी, कैलाश विश्नोई, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, पवन मेहनोत, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, राजाराम विश्नोई, चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, भंवरलाल जांगिड़, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, मुकेश सैनी, मस्तानरम पूनिया, तोलाराम कूकना, करनाराम कुमावत, दीनदयाल भाटी, राकेश सुथार, राम निवास खिचड़, मांगू सिंह, श्याम सिंह हांडला, ओमप्रकाश मीणा, सुशील आचार्य, देवकिशन मारू, सरिता नाहटा, मधुरिमा सिंह, खुशबू दत, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, आदित्य भाटी, राजेंद्र जीनगर, गोविंद सारस्वत, पूनमचंद पूनिया, दीपक व्यास, रघुनंदन आचार्य, जसकरण मारू, पुखराज स्वामी, अनुराधा आचार्य, संगीता शेखावत, मघाराम नाई, ओम राजपुरोहित, संतोष शर्मा के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
