Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाट-माप सत्यापन शिविर 27 मार्च तक

बाट-माप सत्यापन शिविर 27 मार्च तक
बीकानेर नोखा के महावीर चौक में चाचा नेहरू स्कूल के पीछे बाट-माप सत्यापन शिविर का आयोजन 27 फरवरी से 26 मार्च 2025 तक प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक किया जा रहा है।  विधिक माप विज्ञान अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि शिविर में नोखा के सभी व्यापारियों के काँटे, बाट, मीटर व इलेक्ट्रॉनिक कांटों का वार्षिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत सभी माप तोल उपकरणों सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसके अभाव में जांच के दौरान असत्यापित उपकरण उपयोग में लेते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सत्यापन के लिए यंत्र व पिछला सत्यापन प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *