Bikaner Bikaner District Rajasthan

विजय दशमी उत्सव में शस्त्र पूजन व पथ संचलन

विजय दशमी उत्सव में शस्त्र पूजन व पथ संचलन
बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मार्कण्डेय नगर की अम्बेडकर बस्ती का विजय दशमी उत्सव शनिवार को जस्सूसर गेट के बाहर मालियों के मोहल्ले में नृसिंह मंदिर के पास शाखा स्थल पर जोश, उमंग, उल्लास के मनाया गया। स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों, भगवान श्री राम व शस्त्र का पूजन किया गया। काव्य गीत, अवतरण भाव गीत गाए गए, भगवा ध्वज को प्रणाम करते हुए प्रार्थना की गई तथा पथ संचलन निकाला गया।
वृद्धिकर्ता स्वयंसेवक संघ के  विभाग सह कार्यवाह (नोखा) के लिखमाराम जी संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों, संघ की स्थापना, सर्व जाति समभाव, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक कर्तव्यों का पालन, हिन्दू जागरण व राष्ट्र उत्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि वयोवृद्ध स्वयं सेवक सेवानिवृत इंजीनियर बजरंग लाल स्वामी व विशिष्ट अतिथि उद्योगपति, वरिष्ठ स्वयंसेवक तथा गायक नारायण बिहानी थे। मार्कण्डेय नगर के कार्यवाह गोविंद जी सुथार भी मौजूद थे। शाखा स्थल से घोष के साथ रवाना हुए पथ संचलन का मालियों का मोहल्ला नरसिंह जी के मंदिर के मार्ग, बायांजी चौक, दुर्गा माता मंदिर के आगे सहित विभिन्न स्थानों पर मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। जगह-जगह रंगोली सजाई गई तथा आतिशबाजी से स्वयं सेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन में 8 से 80 वर्ष के स्वयं सेवकों ने घोष के साथ कदम मिलाते हुए उत्साह से हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *