Bikaner Bikaner District Rajasthan

कतरियासर में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कतरियासर में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। यूनिवर्सिटी-सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गांव कतरियासर में गुरुवार को जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, बीकानेर से सहायक कृषि अधिकारी रमेश भामू द्वारा किसानों को विभिन्न सिंचाई जल संरक्षण की तकनीकों, वर्षा जल संरक्षण तकनीकी तथा इनसे संबंधित राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यूएसआर समन्वयक डॉ. सुनील कुमार, सहायक आचार्य डेयरी विज्ञान प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर ने उन्नत बीज तथा इन क्षेत्रों में उपयुक्त फसल की किस्मों को लगाने की सिफारिश की ताकि कम पानी में अच्छी पैदावार किसानों को मिल सके। कार्यक्रम में अन्य विभिन्न मुद्दों जैसे वर्षा ऋतु में ओरण क्षेत्र में वृक्षारोपण, चारागाह विकास आदि पर भी चर्चा की गई ताकि ग्रामीणों में जागरूकता पैदा की जा सके तथा इनका समुचित विकास किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच संतोष देवी, उपसरपंच केशु नाथ तथा अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *