Bikaner Bikaner District Rajasthan

गर्मी में पक्षियों के लिए शुरू किया पानी अभियान

गर्मी में पक्षियों के लिए शुरू किया पानी अभियान
बीकानेर। भीषण गर्मी में पक्षियों को प्यास से राहत दिलाने के उद्देश्य से वन्देमातरम महिला टीम द्वारा शहरभर में पानी के पालसिये (जल पात्र) लगाने का अभियान शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत सिटी कोतवाली थाने में 11 पालसिये स्थापित कर की गई। महिला टीम की अध्यक्ष कामिनी भोजक ने कहा कि पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हमारा मानवीय कर्तव्य है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर सिटी कोतवाली थानाधिकारी सविता ढाल सहित विजय कोचर, माया भाटी, दमयंती सुथार, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, आशु भाटिया, शशि गुप्ता एवं टीम के अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *