Bikaner Bikaner District Rajasthan

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर वॉकाथॉन, “बहुजन हितायः बहुजन सुखाय” के नारों से गूंजा शहर

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर वॉकाथॉन, “बहुजन हितायः बहुजन सुखाय” के नारों से गूंजा शहर
बीकानेर। आकाशवाणी के गौरवपूर्ण 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी बीकानेर द्वारा वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। “स्वास्थ्य, एकता और विरासत” थीम पर आधारित इस आयोजन में आकाशवाणी स्टॉफ, आकस्मिक कलाकारों, महिलाओं, युवाओं, आम नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकाथॉन डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के पास स्थित आकाशवाणी केंद्र से प्रारंभ हुई। आकाशवाणी बीकानेर के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी एवं क्लस्टर प्रमुख रामजी लाल असवाल ने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथॉन को रवाना किया। इस अवसर पर गिरधारी राम बाटन सहायक निदेशक अभियांत्रिकी, अमित सिंह सहायक निदेशक कार्यक्रम, मीनाक्षी मलिक सहायक निदेशक कार्यक्रम तथा सूरतगढ़ से पधारे श्री श्रवण कुमार रेगर सहायक निदेशक अभियांत्रिकी भी उपस्थित रहे। वॉकाथॉन जूनागढ़ किले के आगे से होकर पुनः आकाशवाणी केंद्र पहुंची, जहां प्रतिभागियों को आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्षों की स्मृति में विशेष मेडल प्रदान किए गए। पूरे मार्ग में प्रतिभागी “बहुजन हितायः बहुजन सुखाय” के नारे लगाते हुए उत्साह एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि इस वॉकाथॉन का उद्देश्य आकाशवाणी की 90 वर्षों की जनसेवा यात्रा को स्मरण करना तथा स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक एकता और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देना था। पिछले नौ दशकों से आकाशवाणी देश के दूरदराज क्षेत्रों तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाकर जनसेवा की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक बना। कार्यक्रम में शामिल स्थानीय नागरिकों ने इसे प्रेरणादायक एवं सकारात्मक अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *