

एसोसिएट संस्थाओं की वर्चुअल बैठक
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने अपनी एसोसिएट संस्थाओं से वर्चुअल बैठक का आयोजन कर सभी को कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने वाली जन सभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर राठी ने बताया की आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व पूर्व केबिनेट मंत्री अरूण चतुर्वेदी सहित श्रवण सिंह बगडी व मुकेश दाधीच को यह अवगत कराया कि हमने हमारी सभी एसोसिएट संस्थाओं को एक पत्र भेजकर यह निवेदन किया है कि सभा को सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर विजय बाफना, शान्ति लाल कोचर, कमल बोथरा, ईमरान राठौड़, शिव सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहें।
