

विजेन्द्र सिंह अध्यक्ष, अनिल और अहमद उपाध्यक्ष चुने गये
बीकानेर। उरमूल डेयरी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की मीटिंग में संघ की कार्यकारिणी का गठन इंटक के प्रदेश महासचिव रमेश व्यास, संयुक्त महामंत्री शिवनारायण पुरोहित, इंटक के जिलाध्यक्ष अशोक पुरोहित के सानिध्य में सर्वसम्मति से किया गया। गठित कार्यकारिणी में मोहम्मद अयूब को संरक्षक, विजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, अनिल स्वामी व शाबिर अहमद को उपाध्यक्ष, करणसिंह को महामंत्री, राकेश कुमार व जयरूप नैण को संगठन मंत्री, अभिषेक यादव को संयुक्त मंत्री चुना गया है। इस अवसर पर किशन सिंह कच्छावा, मनीष कुमार जैन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
