

वीर निर्वाण वर्ष मनाया , वृह्द मंगल पाठ हुआ
बीकानेर। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ति उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार स्वामी के पावन सान्निध्य में भगवान महावीर के 2552वें निर्वाणोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। मुनिश्री ने कहा कि वीर निर्वाण संवत न केवल समय की गणना के लिए, बल्कि जैन धर्म के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने के लिए भी उपयोगी है। यह जैनियों के नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, जो दीपावली के ठीक बाद शुरू होता है। इस अवसर पर मुनिश्री कमलकुमार जी स्वामी ने कहा कि भगवान की वाणी को निरंतर साथ रखें जिससे आप लोगों का गृहस्थ जीवन भी आनंदमय हो।
