Bikaner Bikaner District Rajasthan

5 जुलाई को 11 हजार खेजड़ी पौधरोपण अभियान में प्रशासन सहित विभिन्न संगठनों की होगी भागीदारी

5 जुलाई को 11 हजार खेजड़ी पौधरोपण अभियान में प्रशासन सहित विभिन्न संगठनों की होगी भागीदारी
बीकानेर। वैचारिक जागरण मंच के संयोजक एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर 5 जुलाई को सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर के पास आयोजित होने वाले 11 हजार खेजड़ी पौधरोपण अभियान की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जनभागीदारी से होने वाले इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट, एनसीसी कैडेट्स तथा नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। आयोजन में नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए), बार एसोसिएशन बीकानेर, न्यायिक अधिकारी एवं न्यायिक कर्मचारी संघ, वन विभाग, संभागीय आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, बीकानेर के सभी विश्वविद्यालय, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, महावीर इंटरनेशनल, माहेश्वरी सभा, बीकानेर व्यापार उद्योग संघ, आवर फॉर नेशन, आईसीएसआई बीकानेर चैप्टर, नक्षत्र पब्लिक ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने सहभागिता की सहमति प्रदान की है।
आयोजकों ने बताया कि इस अभियान में संत समाज का भी विशेष सहयोग रहेगा। सरजूदास महाराज, स्वामी विमर्शानंद, रामेश्वरानंद तथा बिश्नोई समाज के स्वामी शुक्राचार्य जी भी इस पुनीत पर्यावरण अभियान में सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *