Bikaner Bikaner District Rajasthan

उरमूल डेयरी में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ संगोष्ठी आयोजित

उरमूल डेयरी में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर। राजेश गोदारा, डायरेक्टर उरमूल डेयरी एवं उरमूल इकाई खाजूवाला के नेतृत्व में उरमूल डेयरी के प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई की अध्यक्षता में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान दुग्ध संघ परिसर में स्वच्छता अभियान, श्रमदान एवं कार्यालयों में साफ-सफाई को लेकर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शौचालय निर्माण, कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक निषेध को लेकर भी निर्णय लिए गए। कार्यालय परिसर को पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने तथा कागज के उपयोग को कम करने के लिए ई-फाइलिंग प्रणाली को बढ़ावा देने की बात कही गई। कर्मचारियों को प्रतिदिन अपने कार्यस्थल की सफाई के लिए समय देने तथा साप्ताहिक श्रमदान करने का संकल्प दिलाया गया। प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि प्रत्येक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को पांच-पांच पौधे लगाने का लक्ष्य भी आवंटित किया गया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान का स्वरूप दिया जा सके। इस अवसर पर ओमप्रकाश भाम्भू, प्रभारी क्रय ऋषभ गोदारा, प्रभारी पीएंडआई मोहनसिंह चौधरी, विपणन प्रभारी हरिश शर्मा, डॉ. अनिल दाधीच सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *