Bikaner Bikaner District Rajasthan

गांव डेली तलाई में उरमूल सीमांत समिति ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

गांव डेली तलाई में उरमूल सीमांत समिति ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
बीकानेर। उरमूल सीमांत समिति, बज्जू द्वारा आज गांव डेली तलाई, पूगल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 43 ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई, जिसमें से 33 महिलाएं कशीदाकारी से जुड़ी हुई हैं। शिविर के दौरान जांच में 12 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। इन मरीजों का बीकानेर में संस्था द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। शिविर में आए मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। संस्था के प्रतिनिधि एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक भाटी ने बताया कि यह शिविर ग्रामीणों में आंखों की बीमारियों को समय रहते पहचानने और उचित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाया गया। स्थानीय लोगों ने उरमूल सीमांत समिति के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *