

आजादी प्लान के तहत मात्र एक रुपये में प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा अनलिमिटेड वाईस कॉल एवं 100 एसएमएस फ्री
बीकानेर। भारत संचार निगम लिमिटेड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोबाईल व फाईबर उपभोकओ के लिए विशेष आजादी प्लान लॉंच किया है।जानकारी देते हुए बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि यह स्कीम मात्र एक रुपये में उपभोक्ताओ के लिए उपलब्ध है इसमे उपभोकओ को फ्री सिम, दैनिक 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कालिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी। खत्री ने बताया कि यह स्कीम 1 अगस्त से 31 अग्रस्त तक बीएसएनएल मे नये जुडने वाले एवं दूसरी कम्पनी से बीएसएनएल मे एमएनपी करवाने वाले उपभोक्ताओ के लिए मान्य है, सरकारी दूरंसचार कम्पनी बीएसएनएल ने हॉल ही मे स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4 जी मोबाईल सेवा की शुरुआत की है जिसमे उपभोक्ताओ को पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
