Bikaner Bikaner District Rajasthan

मदान मार्केट हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मदान मार्केट हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन मॉर्डन मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं प्रस्तावों पर गहन चिंतन मनन किया गया। इस अवसर पर सीटी कोतवाली थाने के सामने मदान मार्केट में हुए हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि व्यापार मण्डल की कार्यसमिति बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अवसर पर सचिव संजय सांड ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते कहा कि जिला प्रषासन से हम सभी यह मांग करते है कि हादसे में पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने के क्रम में आगे बढकर कार्यवाही करनी चाहिए। इस बैठक में मण्डल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मण्डल के प्रचार मंत्री सुशील यादव, माणक कोचर, विनोद भोजक, किशन लोहिया, साजिद सुलेमानी, तोला राम चांडक, रामदयाल, रवींद्र, कमल बोथरा अनिल सोनी, दामोदर माहेश्वरी , विनोद धानुका, मनोज सोलंकी, भागीरथ ओझा, शिव सिंह शेखावत, इमरान राठौड़़, विजय रांका, मनोज कल्ला , राजू सहित बड़ी संख्या में कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *