

कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। सैन (नाई) समाज के राष्ट्रीय गौरव (भारत रत्न) जननायक कर्पूरी ठाकुर (पूर्व मुख्यमन्त्री बिहार) की पुण्यतिथि पर आज गांधी पार्क, बीकानेर में श्रृद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। सैन समाज द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के कट-आऊट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर पंचारिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन मारू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक नाई, भाजपा ओबीसी मोर्चा बीकानेर शहर के जिला उपाध्यक्ष हुलास भाटी, भाजपा कार्यकर्ता भवानी पाईवाल ने ठाकुर को पुष्पांजली अर्पित की। इस मौकेपर भुपेश मारू, डॉ. आरडी भाटी, ओमजी गजनेर, अशोक पंवार गंगाशहर, पुखराज सैन, रामकिशोर मारू नाल, एडवोकेट गुलाबचन्द मारू, प्रताप मारू, भगवान मारू, कालूजी पडिहार, लक्ष्मीनारायण पडिहार सहित समाज क अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
