

परम्परागत नुस्खे भविष्य के लिए अत्यन्त उपयोगी : दीक्षित
बीकानेर। बिनानी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य मनोज दीक्षित, कुलपति, महाराजा गंगासिंह विष्वविद्यालय, विशिष्ठ अतिथि डॉ. हेमेन्द्र अरोड़ा, जिला समन्वयक, रासेयो,बीकानेर, अध्यक्ष, गौरीशंकर व्यास, सचिव बिनानी कन्या महाविद्यालय, एवं प्राचार्या डॉ. अरूणा आचार्य ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प सुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम में आचार्य मनोज दीक्षित ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसा कौनसा कार्य है जो हमारी छात्र-शक्ति नहीं कर पाती। उनमें इतनी उर्जा, उत्साह व उमंग भरी होती है कि उनके लिए कोई कार्य असम्भव नहीं है। राष्ट्रीय सेवा योजना ऐसा ही एक मंच है जो उनके उत्साह व उर्जा को सार्थक दिशा में संचालित करता है। दीक्षित ने कहा कि छात्राओं को परम्परागत नुस्खे अपने दादी-नानी से आवष्यक रूप से सीखने चाहिए साथ ही उन्हें भविष्य में उपयोग हेतु वर्तमान में प्रयोग में लेना चाहिए और उनकी सभी रेमेण्डीज को सीखना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर रासेयो की तीनों इकाईयों के प्रभारियों एवं महाविद्यालय सचिव व प्राचार्या ने आगन्तुक मेहमानों को शॅाल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में रासेयो इकाई के डॉ. अनिता मोहे, रामकुमार व्यास एवं डॉ. अशोक व्यास ने कार्यक्रम का संचालन किया।
