Bikaner Bikaner District Rajasthan

उदासर के जिनालय में तीन प्रतिमाओं की स्थापना 10 नवम्बर को

image description

उदासर के जिनालय में तीन नूतन प्रतिमाओं की स्थापना 10 नवम्बर को
बीकानेर। मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि म.सा. के सान्निध्य में उदासर के 150 वर्ष प्राचीन भगवान सुपार्श्वनाथ के मंदिर में तीन प्रतिमाओं की स्थापना 10 नवम्बर 25 को गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, व साध्वी दीपमाला श्रीजी आदिठाणा के सान्निध्य में होगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी सुश्रावक किशन लाल, ओम प्रकाश, हेमंत, अरिहंत कोठारी, संगीता, श्वेता व मोनिका, सन्नव, रुतविक, रीति कोठारी उदासर निवासी परिवार हैं । लाभार्थी ओम प्रकाश कोठारी ने बताया कि नव स्थापित मूर्तियों में महालक्ष्मी, नाकोड़ा भैरव व दादा गुरु देव की प्रतिमाएं है। मंदिर में प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान ध्वजा रोहण, स्वामी वात्सल्य का लाभ भी इसी परिवार ने लिया है। उन्होंने बताया कि श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम के तहत 9 नवम्बर भक्ति संध्या होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *